30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Police Constable PET/PST Admit Card 2021: तीन जिलों को छोड़कर शेष सभी के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Police Constable PET/PST Admit Card 2021: राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय, जयपुर ने पुलिस भर्ती के दूसरे चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मापतौल परीक्षा) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 6 Apr 2021, 8:49 AM IST

Rajasthan police bharti 2019

Rajasthan police bharti 2019

Rajasthan Police Constable PET/PST Admit Card 2021: राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय, जयपुर ने पुलिस भर्ती के दूसरे चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मापतौल परीक्षा) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश पत्र तीन जिलों बूंदी, राजसमन्द और जीआरपी अजमेर को छोड़कर सभी के लिए जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा में अर्हता प्राप्त कर चुके हैं, वे अपने एडमिट कार्ड SSO पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एग्जाम 2019 एडमिट कार्ड SSO पोर्टल recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Click Here For Official Notice

Rajasthan Police Constable PET/PST 2021
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के कुल 5438 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर से 8 नवंबर 2020 तक किया गया था। इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए 17 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 11 मार्च 2021 से की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मापतौल परीक्षा आयोजित की जा रही है।

Read More: दसवीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

Rajasthan Police Constable PET/PST Admit Card 2021
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके बाद होम पेज पर ही दिये रिक्रूटमेंट-2 पर जाएं। आगे की टैब में रिक्रूटमेंट-2 के लिए भरे हुए आवेदन दिखाई देंगे, जिनमें पुलिस भर्ती वाले आवेदन के आगे क्लिक करें। यहां निचे की तरफ दिए गए एडमिट कार्ड के बटन पर क्लिक करें। इस प्रोसेस के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे प्रिंट ले सकते हैं।

Read More: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई

Rajasthan Police Constable Recruitment 2019 Selection Process
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 75 अंकों की आयोजित की गई है, शेष 25 अंकों का निर्धारण शारीरिक दक्षता परीक्षा, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, एनसीसी और होम गार्ड अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

Read More: 12वीं पास युवाओं को सरकार देगी प्रतिमाह 1000 रुपए, ऐसे करना होगा आवेदन