1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Bharti 2020: पुलिस कॉन्स्टेबल के 1334 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Police Constable Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिल गई है। इन पदों में से 976 पद पुरुष कॉन्स्टेबल, 267 पद महिला कॉन्स्टेबल और 91 पद ड्राइवर के लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 29 Oct 2020, 4:25 PM IST

Police recruitment: आवेदन 27 से 438 पद बढ़े, अब 5438 पदों पर भर्ती

Police recruitment

Police Constable Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिल गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इन पदों में से 976 पद पुरुष कॉन्स्टेबल, 267 पद महिला कॉन्स्टेबल और 91 पद ड्राइवर के लिए हैं। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने लीडिंग फायरमैन के 32 रिक्त पदों, ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर के 11 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी अपनी मंजूरी दे दी है।

Read More: कृषि विभाग में 863 पदों पर निकली भर्ती, पात्रता सहित पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें

HP Police Constable Recruitment 2020
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन नवंबर, 2020 में शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित पूरी प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट, citizenportal.hppolice.gov.in पर संपन्न होगी।

Read More: कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती का शार्ट नोटिफिकेशन जारी, पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें

HP Police Constable Selection Process 2020
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) व लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी हो जाने के बाद, उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता व संबंधित अन्य पात्रता की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखना होगा।

HP Police Constable Syllabus
पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पर बीते कुछ सालों से सवाल उठने के बाद पुलिस मुख्यालय अब भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है। अब राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित करवाने की योजना बनाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है। यदि इस प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिल जाती है तो लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा के आयोजन करने तक की सभी जिम्मेवारियां कर्मचारी चयन आयोग की ही होगी।