भारतीय औद्योगिक विकास बैंक ( IDBI ) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक चीफ डाटा ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 18 से 20 वर्षों का आईटी अनुभव होना चाहिए। डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 18 से 20 साल का आईटी फील्ड में अनुभव होना चाहिए। योग्यता को लेकर डिटेल जानकारी उम्मीदवार आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं। हेड डिजिटल बैंकिंग एंड सीआईएसओ के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 45 साल की न्यूनतम और अधिकतम 55 साल की होनी चाहिए। वहीं अधिकतम पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 साल है।