30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IGDTUW Recruitment 2021 : टीचिंग/नॉन-टीचिंग ग्रुप ए पदों के लिए वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (IGDTUW) ने शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रोजगार समाचार (4-10 सितंबर 2021) के अनुसार यह भर्ती 52 पदों के लिए निकाली गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 Sep 2021, 2:11 PM IST

job112.jpg

Indira Gandhi Delhi Technical University for Women (IGDTUW) Job 2021 Notification: इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (IGDTUW) ने शिक्षण और गैर—शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रोजगार समाचार (4-10 सितंबर 2021) के अनुसार यह भर्ती 52 पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदक इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (IGDTUW) भर्ती 2020 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

4 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन
अधिसूचना में उल्लिखित निम्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (IGDTUW) नौकरी 2021 अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार वैकेंसी के लिए योग्यता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया सहित सभी विवरण यहां देख सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 04 अक्टूबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण तिथि:—
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 04 अक्टूबर 2021
आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 11 अक्टूबर 2021

यह भी पढ़ें:— Punjab Police SI Answer Key 2021 : पंजाब पुलिस एसआई उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड


IGDTUW भर्ती 2021 नौकरी अधिसूचना के लिए रिक्ति विवरण:—
कुल पदों की संख्या : 52 पद
प्रोफेसर : 11
सूचना प्रौद्योगिकी : 02
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग : 03
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : 01
मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग : 02
वास्तुकला और योजना : 02
अंग्रेजी : 01

एसोसिएट प्रोफेसर : 17
सूचना प्रौद्योगिकी : 07
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग : 04
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : 01
मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग : 02
वास्तुकला और योजना : 02
गणित : 01

यह भी पढ़ें:— स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों पर निकली सीधी भर्ती, दसवीं पास युवा जल्द करें अप्लाई

सहायक प्रोफेसर : 19
सूचना प्रौद्योगिकी : 04
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग : 09
वास्तुकला और योजना : 04
भौतिकी : 01
रसायन विज्ञान : 01

नॉन टीचिंग/मिनिस्ट्रियल : 05
परीक्षा नियंत्रक : 01
डिप्टी रजिस्ट्रार : 01
असिस्टेंट रजिस्ट्रार : 02
सहायक परीक्षा नियंत्रक : 01

यह भी पढ़ें :— Ministry of Defence Recruitment 2021: रक्षा मंत्रालय में कई पदों पर नौंकरियां, 10वीं पास करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरणों के लिए विवरण अधिसूचना देखें जो आधिकारिक वेबसाइट- www.igdtuw.ac.in पर उपलब्ध होगी।


ऐसे करें आवेदन :—
उम्मीदवार विवरण आवेदन पत्र का प्रिंटआउट 04 अक्टूबर 2021 को या उससे पहले संबंधित पते पर भेज सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 है।