आईआईएम-आई के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु राय ने कहा, 'हम हमेशा छात्रों को विश्व स्तरीय प्रबंधन शिक्षा प्रदान करके उद्योग के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार रहे हैं। चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद हमारे छात्रों द्वारा प्राप्त उत्कृष्ट प्लेसमेंट इसका प्रमाण है।’
इन कंपनियों ने दिया ऑफर -
इस साल संस्थान की प्लेसमेंट प्रक्रिया में 80 से अधिक कंपनियां शामिल हुई। बैच के 29% प्रतिभागियों को एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, एक्सेंचर टेक कंसल्टिंग, एक्यूवॉन कंसल्टिंग, एस्पेक्ट रेशियो, एवलॉन कंसल्टिंग, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी), डेलॉइट इंडिया, डेलॉइट यूएसआई, एवरेस्ट ग्रुप, एवरसाना, अर्न्स्ट एंड यंग, ईवाई पार्थेनन, जीईपी वर्ल्डवाइड, एचसीएल टेक, इंफोसिस कंसल्टिंग, केर्नी, केपीएमजी, मैकिन्से एंड कंपनी, एमएक्सवी कंसल्टिंग, पीडब्ल्यूसी इंडिया, पीडब्ल्यूसी यूएस एडवाइजरी, रेडसीर कंसल्टिंग, समग्र और वेक्टर कंसल्टिंग जैसी प्रतिष्ठित फर्मों के ऑफर मिले।
यह भी पढ़े -RRB NTPC Result 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड ने चंडीगढ़ रीजन RRB NTPC 2019 का रिजल्ट किया जारी