11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIT Trichy Recruitment 2021: नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

IIIT Trichy Recruitment 2021: IIIT तिरुचिरापल्ली ने भर्ती अभियान के तहत सहायक रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तारीख 03 जून 2021 है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 16 May 2021, 7:49 PM IST

iit trichy

IIIT Trichy Recruitment 2021: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली ने सहायक रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार पदों सहित नॉन टीचिंग स्टाफ के खाली पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। साथ ही योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार तय प्रारूप में 03 जून 2021 से तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आईआटी तिरुचिरापल्ली की आधिकारिक वेबसाइट iiitt.ac.in से आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण भी हासिल कर सकते हैं।

Read More: DC Office Solan Recruitment 2021: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली वैंकेसी, आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 03 जून 2021

पदों का विवरण

रजिस्ट्रार - 1 पद

असिस्टेंट रजिस्ट्रार - 3 पद

शैक्षिक योग्यता:

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री या यूजीसी द्वारा तय समकक्ष डिग्री जरूरी। आयु सीमा अधिकतम 56 वर्ष।

Read More: APSSB CHSL 2021: 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्तियां, यहां से करें आवेदन

आवेदन कैसे करें

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन की सॉफ्ट-कॉपी ईमेल आईडी deputation.iiitt@gmail.com पर भेज सकते हैं। आवेदकों से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पिछले पांच वर्षों की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन की सत्यापित कॉपी भी भेजने को कहा है। ताकि उम्मीदवारों के पिछले कामकाज का आकलन कर सके। इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी कागजातों की सत्यापित कॉपी और तीन पीपी साइज फोटो भेजने को कहा गया है।

Read More: BSF Recruitment 2021: जीडीएमओ और स्पेशलिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

Web Title: IIT Trichy Recruitment 2021 FOR Non Teaching Staff