Income Tax Department Recruitment 2021 : आयकर विभाग में आप नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। आयकर विभाग में विभिन्न पदाें पर वैकेंसी निकली है। इसमें खास बात यह है कि बिना परीक्षा दिए ही नौकरी पा सकते हैं। भुवनेश्वर के चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर कार्यालय की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।