3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Post GDS: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट हुई जारी, ऐसे देखें

India Post GDS: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के पद के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की है। इंडिया पोस्ट द्वारा कुल 40,889 खाली पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली गई थी। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को अपने नाम के सामने दिए डिवीजन हेड के माध्यम से अपने डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 12 Apr 2023, 4:53 PM IST

today_b.jpg

India Post GDS 2nd Merit List 2023 released

India Post GDS: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के पद के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की है। मेरिट लिस्ट इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इंडिया पोस्ट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 40,889 पदों को भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों को जीडीएस 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इंडिया पोस्ट जीडीएस 2023 परीक्षा के नतीजे 12 मार्च 2023 के दिन जारी किए गए थे। आपको बता दे इंडिया पोस्ट द्वारा कुल 40,889 खाली पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक, शाखा पोस्ट मास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के पदों को भरा जाना है।

शॉर्टलिस्ट किये गए कैंडिडेट्स के लिए

शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को अपने नाम के सामने दिए डिवीजन हेड के माध्यम से अपने डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के लिए मूल और सभी संबंधित दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट के साथ रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 28 जनवरी, 2023 को शुरू हुई और 16 फरवरी, 2023 को समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें- BSEB: बिहार बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी, यहां देखें डिटेल्स


इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकेंड मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

1. इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं
2. यहां बाईं ओर दिए गए 'शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स' टैब पर क्लिक करें।
3. इसके बाद उस राज्य का चयन करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
4. यहां से वेबसाइट पोस्ट जीडीएस पीडीएफ डाउनलोड करें।
5. यहां से चेक करें, डाउनलोड करें और पसंद करें तो आगे के लिए प्रिंट आउट लें।
6. शॉर्टलिस्ट किए गए बांग्लादेश की डिटेल्स और नाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DU Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी में UG और PG एडमिशन के लिए दो नए पोर्टल होंगे लॉन्च