25 सितंबर तक बढ़ाई अंतिम तिथि:—
नवीनतम घोषणा के अनुसार, बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2021 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2021 थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2021 के लिए अपने आवेदन जमा नहीं किए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आवेदन जमा करें।