Indian Army JAG Recruitment 2021: भारतीय सेना ने लॉ ग्रेजुएट पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए जेएजी एंट्री स्कीम के तहत 28 वें पाठ्यक्रम के लिए संक्षिप्त सूचना जारी की है। उम्मीदवार 29 सितंबर 2021 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2021 है। विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।