
Indian Army Recruitment 2022
Indian Army Recruitment 2022 : भारतीय सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय सेना ने धोबी और ट्रेड्समैन मेट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में दक्षिणी कमान भर्ती 2022 के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 65 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को मुख्यालय दक्षिणी कमान के तहत किसी भी एएमसी इकाई में कहीं भी तैनात किया जा सकता है। जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारो को एक चयन पक्रिया के माध्यम से गुजरना होगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा में योग्यता और स्टिल/ट्रेड टेस्ट में गुणवत्ता, यदि कोई हो, के आधार पर चयन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदक को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
यह भी पढ़ें- 10वीं पास के लिए पुलिस में बंपर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल
वैकेंसी डिटेल
धोबी और ट्रेड्समैन मेट के कुल पदों की संख्या : 65 पद
धोबी के लिए : 39 पद
यूआर के लिए : 19 पद
एससी के लिए : 4 पद
एसटी के लिए : 3 पद
ओबीसी के लिए : 7 पद
ईडब्ल्यूएस के लिए : 6 पद
ईएसएम कोटा के लिए : 8 पद
पीएच के लिए : 1 पद
ट्रेड्समैन मेट के लिए : 26 पद
यूआर के लिए : 20 पद
एससी के लिए : 1 पद
ओबीसी के लिए : 4 पद
ईडब्ल्यूएस के लिए : 1 पद
ईएसएम कोटा के लिए : 3 पद
पीएच के लिए : 2 पद
शैक्षिक योग्यता
धोबी के लिए - इस पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा सैन्य/नागरिक कपड़ों के अच्छी तरह से धोने में सक्षम होना चाहिए।
ट्रेड्समैन मेट के लिए : जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदक 10वीं पास होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 12वीं पास के लिए कांस्टेबल पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल
आयु सीमा
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वाली उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 25 वर्ष होना चाहिए।
एग्जाम पैटर्न
— इस परीक्षा में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे।
— सामान्य अंग्रेजी के 50 अंक के 50 सवाल आएंगे।
— मात्रात्मक रूझान के 25 अंक के 25 सवाल पूछे जाएंगे।
— सामान्य जागरूकता और GK के 50 अंक के 50 सवाल पूछे जाएंगे।
— विवेक बुद्धि के लिए 25 अंक के 25 सवाल आएंगे।
कैसे करें आवेदन
सभी उम्मीदवार आवेदन पत्र 'द कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल, डिफेंस कॉलोनी रोड, चेन्नई, तमिलनाडु, पिन- 600032' पर भेज सकते हैं। रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते है। इसके बाद के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Published on:
12 Jun 2022, 3:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.