28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Recruitment 2022 : 10वीं पास के लिए पुलिस में बंपर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

Police Constable Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पदों के लिए 1666 भर्ती आवेदन आमंत्रित किए है। इन पदों पर 27 जून, 2022 तक आवेदन कर सकते है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Jun 2022, 3:35 PM IST

Police Constable Recruitment 2022

Police Constable Recruitment 2022

Police Constable Recruitment 2022: पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करे के लिए WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर विजिट करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम 27 जून, 2022 तय की गई है। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि भर्ती से लेटेस्ट और ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1666 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 जून, 2022

वैकेंसी डिटेल
कुल कांस्टेबल पदों की संख्या : 1666 पद
कांस्टेबल के लिए : 1410 पद
लेडी कांस्टेबल के लिए : 256 पद

यह भी पढ़ें- Police Recruitment 2022 : 12वीं पास के लिए कांस्टेबल पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल



योग्यता मानदंड
जारी अधिसूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा बंगाली भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए।

आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्रसीमा कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 वर्ष होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- IBPS Recruitment 2022: क्लर्क और पीओ के लिए 8106 पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रकार से किया जाएगा।
— प्रारंभिक लिखित परीक्षा – 100 अंक
— शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
— शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
— अंतिम लिखित परीक्षा – 85 अंक
— साक्षात्कार – 15 अंक

आवेदन शुल्क
एससी के लिए : 20/- रुपए
एसटी के लिए : 20/- रुपए
एससी/एसटी को छोड़कर सभी वर्ग : 170/- रुपए