8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Army Recruitment : 10वीं पास के लिए कुक-कारपेंटर सहित कई पदों पर नौकरियां, जल्दी करें अप्लाई

भारतीस सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे नौजवानों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इंडियन आर्मी भर्ती में कुक, कारपेंटर, चौकीदार, रेंज चौकीदार और नाई के पदों पर भर्ती निकली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 21 Sep 2021, 4:38 PM IST

Indian Army Recruitment

Indian Army Recruitment

Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे नौजवानों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इंडियन आर्मी भर्ती में कुक, कारपेंटर, चौकीदार, रेंज चौकीदार और नाई के पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन कर सकते है। यह भर्ती जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली कैंट में हो रही है।

18 से 25 साल के युवा करें आवेदन:—
ग्रुप सी पदों पर हो रही इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने से 21 दिन तक कर सकते हैं। इसका नोटिफिकेशन चार सितंबर 2021 को जारी हुआ था। इस भर्ती के लिए 18 से 25 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया:—
इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा। इसका पता इस प्रकार से है- कमांडेंट, जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली कैंट-2430001 (उत्तर प्रदेश)।

अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें—
http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10151_1_2122b.pdf


वैकेंसी का विवरण:—
— कुक : 03 पद
— कारपेंटर : 01 पद
— रेंज चौकीदार : 01 पद
— नाई : 02 पद

यह भी पढ़ें:— IREL Recruitment 2021: ग्रेजुएट / डिप्लोमा ट्रेनी, सुपरवाइजर और कई पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता:—
— कुक : 10वीं पास और कुकिंग में डिप्लोमा।
— कारपेंटर : 10वीं पास और कारपेंटर ट्रेड में आईटीआई।
— रेंज चौकीदार/नाई : 10वीं पास के साथ एक साल का अनुभव।

वेतनमान:—
— कुक : 19900/-
— कारपेंटर : 19900/-
— रेंज चौकीदार : 18000/-
— नाई : 18000/-

यह भी पढ़ें:— UP Police SI Recruitment 2021 : यूपी पुलिस एसआई में 9534 पदों पर भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा