28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agniveer Recruitment 2023: इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आज से करें अप्लाई, यहां देखें डिटेल्स

नौसेना ने अग्निवीरों के 1365 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं वे अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agiveernavy.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुडी डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 29 May 2023, 2:02 PM IST

,

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आज से अग्निवीर पदों के लिए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। नौसेना ने अग्निवीरों के 1365 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं वे अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agiveernavy.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 29 मई से शुरू होगी और 15 जून, 2023 को समाप्त होगी। इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को गणित+भौतिकी और इन विषयों में से एक के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा एक सब्जेक्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध स्कूल से रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान होना आवश्यक है। इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट ?

भारतीय नौसेना आज, 29 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2023 तक agiveernavy.cdac.in पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आयु सीमा ?

उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया ?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों वाली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा: कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा और 'लिखित परीक्षा, पीएफटी और भर्ती चिकित्सा परीक्षा'। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का होगा।

यह भी पढ़ें- कौन बनेगा IAS ? एक ही नाम, एक ही रोल नंबर के 2 तुषार, UPSC की 44वीं रैंक पर असमंजस


अप्लाई करेने के लिए आवेदन शुल्क ?

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार को 500 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती पोर्टल पर जा सकते हैं।

आवश्यक योग्यता ?

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को गणित+भौतिकी और इन विषयों में से एक के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा एक सब्जेक्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध स्कूल से रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान होना आवश्यक है।


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
2. अब होमपेज पर CAREER AND JOB के लिंक पर क्लिक करें।
3. Indian Navy Recruitment 2023 के ऑप्शन पर जाएं।
4. इसके बाद फॉर्म भरें मांगे गए संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सबमिट करें।
6. अपनी निर्धारित आवेदन फीस भरें और अपने आवेदन को सबमिट करें।
7. आगे भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।