Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। अगर आप भी नौसेना में नौकरी करना चाहते है तो बिना परीक्षा दिए नौसेना में अधिकारी बनने का मौका मिल रहा है। भारतीय नौसेना ने इसके लिए एक्जीक्यूटिव, तकनीकी और एजुकेशन ब्रांच के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।