शैक्षणिक योग्यता
जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदक को अंग्रेजी के नॉलेज के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या समकक्ष के रूप में सेवा करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।