जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए कुल 293 पद भरे जाएंगे। इसमें से 126 हेड कांस्टेबल (दूरसंचार) के लिए हैं और 167 कांस्टेबल (संचार) पदों के लिए हैं। कॉन्स्टेबल / हेड कांस्टेबल पदों के लिए अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को नए मैट्रिक्स में पे लेवल-4 हेड कांस्टेबल के लिए 25500-81100 रुपये (7वें सीपीसी के अनुसार) और पे मैट्रिक्स में लेवल-3 21700-69100 (7वें सीपीसी के अनुसार) रुपये मिलेंगे।