ITBP recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल (Midwife) ग्रुप 'सी' (गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी) के पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल के आवेदन 9 जून से शुरू होंगे और ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 8 जुलाई, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 8 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।