2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Job Search: गेट परीक्षा में हो गए हैं पास तो इन सरकारी कंपनियों में पाएं नौकरी, देखें लिस्ट

गेट स्कोर के आधार पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) सहित कई प्राइवेट क्षेत्र के उपक्रम में भर्ती की जाती है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 20 Mar 2024, 5:36 PM IST

jobs.png

Job Search

गेट 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसके साथ ही युवाओं में नौकरी पाने की उम्मीद बढ़ रही है। गेट स्कोर (Gate Exams Score) के जरिए कई सरकारी व प्राइवेट कंपनी में नौकरी पा सकते हैं, BHEL, BSNL और CIL इनमें शामिल है। गेट स्कोर के आधार पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) सहित कई प्राइवेट क्षेत्र के उपक्रम में भर्ती की जाती है।


आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी के पेपर में GATE 2024 रिजल्ट का इस्तेमाल भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) की भर्ती के लिए किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- रोज 8-10 घंटे की पढ़ाई करती थी SDM Kriti Raj, समाज सेवा भी कर चुकी हैं

वहीं सिविल, केमिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पेपर का उपयोग इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए किया जाएगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के पेपर के रिजल्ट का इस्तेमाल किया जाता है।


यह भी पढ़ें- यूपीएससी निकालना है तो करना होगा अपनी आदतों में बदलाव


राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) लिमिटेड ने घोषणा की है कि GATE 2024 उम्मीदवार एनएमडीसी लिमिटेड में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (टेक) के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) भी 6 इंजीनियरिंग विषयों के स्कोर के आधार पर भर्ती देगी। इन विषय में केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और मैकेनिकल में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी शामिल है।


यह भी पढ़ें- टाटा की कंपनी में नौकरी पाने का मौका, मिलेगी 30 लाख की सैलरी