JSSC Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के 3120 पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 4 मई, 2023 तक झारखंड पीजीटी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड पीजीटी शिक्षक भर्ती 2023 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड राज्य के सरकारी स्कूलों में खाली चल रहे पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। झारखंड पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवेदकों के पास बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 3 साल के अनुभव के साथ सरकारी स्कूल में टीजीटी शिक्षक का अनुभव होना चाहिए।