Karnataka Anganwadi Recruitment 2021: गांवों और शहरों की पढ़ी लिखी महिलाएं जो रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। आठवीं और बारहवीं पास महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में रिक्तियां निकाली गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग, कर्नाटक ने बेल्लारी जिले के 170 सेविका और सहायिका के पदों के लिए योग्य महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधित जानकारी के लिए आंगनबाड़ी भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।