ऐसे शुरु करें कॅरियर
कॉलेज स्टूडेंट्स अगर पब्लिक रिलेशन (पीआर) के रूप में कॅरियर शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें ये कदम उठाने होंगे अंग्रेजी, पत्रकारिता, संचार या मार्केटिंग जैसे विषयों पर गंभीरता से लिखना सीखना होगा, अपनी रुचि के साथ-साथ अन्य विषयों पर ब्लॉग लिखना और उसका प्रचार करना सीखना होगा। साथ ही डिग्री लेने के बाद पीआर फर्म्स, संचार विभागों, मीडिया आउटलेट्स अथवा किसी मार्केटिंग फर्मों के साथ इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। इन सबके बाद आप पब्लिक रिलेशन में अपना कॅरियर बना सकते हैं।