Konkan railway recruitment 2021: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टेक्नीशियन, इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली हैं। और इन पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिनमें टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर/सीनियर सेक्शन इंजीनियर और डिप्टी चीफ इंजीनियर के खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां निकाली हैं इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यतानुसार इन पदों के लिए आवेदन कोंकण रेलवे की वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर अप्लाई कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
टेक्नीशियन और जूनियर इंजीनियर/सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि- 30 अप्रैल
जूनियर इंजीनियर/सीनियर सेक्शन इंजीनियर- इन पदों को पाने के इच्छुक अभ्यर्थी के पास आरटीडी संपत्तियों के कंस्ट्रक्शन या रखरखाव का कम से कम सात साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें जूनियर सुपरवाइजर लेवल में काम करने का अनुभव भी शामिल है।
टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल) / आरई - आवेदक के पास टीआरडी परिसंपत्तियों के रखरखाव / निर्माण में न्यूनतम दस (10) वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जिसमें हेल्पर स्तर में काम करने का अनुभव भी शामिल है।
डिप्टी चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर- इसके लिए अभ्यर्थी का भारतीय रेलवे में इंलेक्ट्रिकल ऑफिसर पद पर कार्यरत होना चाहिए।