किसी भी बात को शुरू करने का एक सही समय होता है। छुट्टी मांगते वक्त भी इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। क्या पता आप जिस वक्त बॉस से छुट्टी की बात करने गए हों, उस वक्त उनका मूड खराब हो या वे गुस्से में हो। ऐसे में छुट्टी मांगने से पहले बॉस का मूड जरूर चेक कर लें। यदि कंपनी किसी क्राइसिस से गुजर रही है तो बेहतर होगा कि आप उस दौरान कोई छुट्टी प्लान न करें।