29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MCL Recruitment 2021: एमसीएल में जीडीएमओ और विशेषज्ञ के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

Mahanadi Coalfields Recruitment 2021: महानदी कोल फील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2021 के तहत 21 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जाीर की है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 मई, 2021 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 May 2021, 11:05 AM IST

mclrecruitment 2021

Mahanadi Coalfields Recruitment 2021: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ( MCL ) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। महानदी कोल फील्ड्स लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती ( Mahanadi Coalfields Limited Recruitment 2021 ) प्रक्रिया के तहत एमसीएल में कुल 21 पदों को भरा जाएगा।

एमसीएल में खाली पड़े इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2021 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, पात्रता मापदंड और अन्य जानकारी के लिए महानगर कोल फील्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट @ mahanadicoal.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन 20 मई 2021 को निर्धारित ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को उपरोक्त पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन करना आवश्यक है।

Read More : Government jobs: पीजीटी और टीजीटी के हजारों पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 मई

महत्वपूर्ण तिथियां :

एमसीएल अधिसूचना की तारीख 3 मई, 2021

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई, 2021

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साक्षात्कार की तारीख 20 मई, 2021

रिक्त पदों का विवरण

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 16 पद

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर विशेषज्ञ - 5 पद

Read More : SSC GD Constable Recruitment 2021: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 7 मई तक जारी होगा नोटिफिकेशन

शैक्षिक योग्यता

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के साथ तीन का अनुभव। जीडीएमओ विशेषज्ञ पद के लिए एमबीबीएस के साथ अनुभव।

चयन मानदंड

महानदी कोल फील्ड्स में योग्य उम्मीदवारों का चयन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग साक्षात्कार के जरिए होगा। साक्षात्कार की तिथि 20 मई 2021 है।

MCL : आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ महाप्रबंधक ( पी-ईई ), कार्यकारी स्थापना विभाग, एमसीएल, हक, डाकघर जागृति विहार, बुर्ला, जिला संबलपुर ओडिशा, पिन- 758020 या ईमेल lD: mcl@coalindia.in के पते पर 15 मई या उससे पहले डाक के जरिए या उससे पहले भेज सकते हैं।

Read More : SBI Recruitment 2021: एससीओ के सैकड़ों पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख आज, फटाफट करें अप्लाई

Web Title: Mahanadi coalfields recruitment 2021 notification for GDMO and specialist Posts