लिखित परीक्षा
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 2 घंटे की अवधि की होगी। लिखित परीक्षा में कुल100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में चार भाग होंगे, प्रत्येक भाग के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। इनमें न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, स्पेशलाइज्ड टॉपिक, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस एंड जनरल इंग्लिश के चेप्टर से सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवार सिलेबस के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंकों के तौर पर सामान्य व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंक और ओबीसी, एसटी, एसटी उम्मीदवारों को 40 फीसदी हासिल करने जरुरी है।