scriptmp forest guard and jail guard recruitment 2023 | मध्यप्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से हुए शुरू | Patrika News

मध्यप्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से हुए शुरू

locationनई दिल्लीPublished: Jan 25, 2023 05:16:24 pm

Submitted by:

Rajendra Banjara

मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड और जेल प्रहरी के लिए भर्ती आज से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 फरवरी, 2023 है। इस भर्ती में कुल 2112 पद शामिल हैं।

मध्यप्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से हुए शुरू
mp forest guard and jail guard recruitment 2023

मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बंपर भर्तियों का ऐलान हुआ है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा फील्ड गार्ड और फॉरेस्ट गार्ड और जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि एमपीपीईबी ने जेल प्रहरी, वन रक्षक और फील्ड प्रहरी के 2112 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2023 से शुरू होने थे लेकिन इसे आगे बढ़ाते हुए 25 जनवरी से शुरू किया गया है, और आवेदन जमा करने के लिए 3 फरवरी, 2023 तक का समय दिया गया है।

भर्ती का विवरण ?
पद का नाम- वन रक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी
पदों की संख्या- 2112

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.