NHM MP Staff Nurse recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष / महिला) के पद पर भर्ती निकली है। जारी नोटिफिकेशन के जरिए स्टाफ नर्स के 2877 महिला और पुरुष कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिसूचना में उल्लिखित पदों के लिए 13 जून 2023 से आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) में स्टाफ नर्स भर्ती के लिए कैंडिडेट्स लास्ट डेट 04 जुलाई, 2023 तक अप्लाई कर सकेंगे। एमपी NHM स्टाफ नर्स वैकेंसी 2023 के तहत महिला और पुरुष दोनों ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के तहत 2589 पद महिला स्टाफ नर्स के और 288 पद पुरुष स्टाफ नर्स के लिए है। अधिक जानकारी के लिए आप फुल डिटेल्स देख सकते हैं।