29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPPEB Recruitment 2023: 4792 स्टाफ नर्स और अन्य पदों के लिए करें आवेदन

MPPEB Group 5 notification 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने समूह 5 भर्ती 2023 के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च, 2023 तक चलेगी और परीक्षा 100 अंकों की होगी। उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर भर्ती का फॉर्म भर सकेंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 20 Feb 2023, 11:01 AM IST

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB), 4792 स्टाफ नर्स और अन्य पदों के लिए आवेदन करें

MPPEB Group 5 notification 2023

MPPEB Group 5 notification 2023 Staff Nurse and other posts: उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जो एमपी व्यापम ग्रुप 5 भर्ती 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 5 भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीपीईबी (MPPEB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च से शुरू होंगे और 29 मार्च 2023 तक चलेंगे। एमपीईबी ने नोटिफिकेशन जारी कर एएनएम, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं अन्य के कुल 4792 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो जाएगी। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 17 जून से किया जाएगा और परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर भर्ती का फॉर्म भर सकेंगे।

आवेदन शुल्क -
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।
आयु सीमा -
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) पदों के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के लोगों के लिए आयु में 5 साल की छूट होगी।
शैक्षणिक -योग्यता -
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और संबंधित क्षेत्र में डिग्री होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी का अवसर, मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती


आवेदन कैसे करें ?

1. मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल का आधिकारिक पोर्टल peb.mp.gov.in पर जाएं।
2. ऑनलाइन फॉर्म के लिंक - समूह -5 संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2023 (15/02/2023) से शुरू, पर जाएं।
3. यदि उम्मीदवार का पोर्टल पर एक नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें।
4. पोर्टल तक पहुंचने के लिए लॉगिन फॉर्म पर जाएं।
5. स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
6. ऑनलाइन फॉर्म में आवश्यक विवरण दर्ज करें।
7. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
8. पोर्टल पर उपलब्ध विधियों का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
9. अंत में, आवेदन पत्र जमा करने के विकल्प पर टैप करें।
10.सफलतापूर्वक जमा होने पर फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें

यह भी पढ़ें - भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2023 अधिसूचना जारी, ऑनलाइन आवेदन करें