MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Recruitment 2021: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के 129 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जल्द ही शुरू की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2021 से शुरू होगी और 4 नवंबर 2021 आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जानकारी के लिए उमीदवार विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।