NBE Recruitment 2021: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन संचालित नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लेखाकार और वरिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NBE भर्ती 2021 से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, रिक्ति विवरण, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल संगठन की आधिकारिक वेबसाइट यानी natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2021 से शुरू होंगे और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2021 है।