29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCRTC Recruitment 2025: अगर आपके पास भी है BCA/BBA या ये डिग्री तो NCRTC की इस भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, यहां देखें डिटेल्स

NCRTC Recruitment 2025: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NCTRC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के आवेदन मांगे हैं। यहां देखें भर्ती डिटेल्स-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 31 Mar 2025, 9:45 AM IST

NCRTC Recruitment 2025

NCRTC Recruitment 2025: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NCTRC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट ncrtc.in पर जाएं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल 2025 है। अंतिम तारीख के बाद कैंडिडेट्स के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। NCTRC के इस भर्ती के जरिए कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पदों का विवरण 

जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल- 16 पद

जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स- 16 पद

जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल - 3 पद

जूनियर इंजीनियर सिविल- 1 पद

प्रोग्राम एसोसिएट- 4 पद

असिस्टेंट एचआर - 3 पद

असिस्टेंट कॉरपोरेट हॉस्पिटैलिटी - 1 पद

जूनियर मेंटेनर इलेक्ट्रिकल- 18 पद

जूनियर मेंटेनर मैकेनिकल - 10 पद

यह भी पढ़ें- क्या होता है पीजीटी और टीजीटी शिक्षक? सैलरी से लेकर फुलफॉर्म तक…यहां देखें डिटेल्स

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 3 वर्षीय डिप्लोमा/आईटी/बीसीए/बीबीए/बीबीएम/बीएचएम/ आईटीआई NCVT-SCVT आदि की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटफिकेशन चेक करें।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी, EWS और एक्स सर्विसमैन के कैटेगरी से आने वालों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी,एसटी एवं PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

ऐसे करें अप्लाई (NCRTC Recruitment 2025 How To Apply) 

-कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncrtc.in पर जाएं

-इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा

-लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरें

-फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क को भरें

-अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें