NEET MDS 2023 Application Correction: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) इन मेडिकल साइंसेज ने NEET MDS 2023 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। हाल के अपडेट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पहले ही पंजीकरण कर लिया है और सफलतापूर्वक अपना शुल्क जमा कर दिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- nbe.edu.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। नीट एमडीएस 2023 फाइनल सेलेक्ट एडिट विंडो 19 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो खुलने पर उम्मीदवार आज से अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 2 दिन का समय दिया गया है। यदि आप अपने आवेदन पत्र में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो आप इसे NBE की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से कर सकते हैं।