NEET Result Updates 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द NEET UG 2023 के नतीजे जारी करेगी। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए विंडो आज बंद कर दी गई है। अब इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीट रिजल्ट के साथ, एनटीए अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक और परसेंटाइल रैंक की घोषणा करेगा। नीट रिज़ल्ट पीडीएफ में व्यक्तिगत विवरण, एनटीए नीट 2023 योग्यता अंक, कुल अंक, अखिल भारतीय रैंक (AIR), श्रेणी रैंक, 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) रैंक और उम्मीदवारों के अन्य विवरण शामिल होंगे। एनटीए स्कोर कार्ड पर विषयवार अंक, अखिल भारतीय रैंक और अन्य जानकारी का उल्लेख करेगा। नीट यूजी 2023 रिजल्ट की डेट और स्कोर कार्ड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।