झारखंड होम गार्ड भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 21 फरवरी से होंगे आवेदन शुरू
नई दिल्लीPublished: Feb 03, 2023 07:08:45 pm
झारखंड ने होमगार्ड के 1,478 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप इच्छुक और पात्र हैं, तो आप 21 फरवरी, 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2023 है। 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में 638 पदों में से 319 और 840 पदों में से 420 पद महिलाओं के लिए हैं।


झारखंड होम गार्ड भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 21 फरवरी से होंगे आवेदन शुरू
झारखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए कुल 1,478 पदों पर झारखंड होम गार्ड के लिए नई भर्ती निकली है। झारखण्ड, धनबाद ने होमगार्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप इच्छुक और योग्य है तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं हालांकि आवेदन प्रक्रिया अभी नहीं चल रही है होमगार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी, 2023 से शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rportalhg.egovdhn.in पर जाये और अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2023 है। इनमें से 638 पद ग्रामीण क्षेत्रों में और 840 पद शहरी क्षेत्रों के लिए होंगे। 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, यानी 638 में से 319 महिलाओं की भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी। वहीं, शहरी क्षेत्रों में 840 पदों में से 420 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।