NWDA Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए जल शक्ति मंत्रालय में नौकरी पाने का अवसर है। आपको जानकार ख़ुशी होगी की भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के अधीन राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (NWDA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु के उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि कनिष्ठ लेखा अधिकारी पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आपको बता दें राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी ने जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंट ऑफिसर, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च, 2023 से शुरू हो गयी है और अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2023 है।