ओपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल, 2021 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन से संबंधित डिटेल्स भरकर सबमिट करना होगा। इस भर्ती के जरिए कुल 2452 पदों को भरा जाएगा।