OPSC AEE Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए मौका है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की ओर से 391 सहायक कार्यकारी अभियंता पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की जा चुकी है। ओडिशा लोक सेवा आयोग ने कुल 391 सहायक कार्यकारी अभियंता रिक्तियों में से 362 सिविल विषयों के लिए हैं जबकि 29 मैकेनिकल ट्रेडों के लिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए कल यानी 29 मार्च से 28 अप्रैल 2023 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार ये पद राज्य के जल संसाधन विभाग के तहत ओडिशा इंजीनियरिंग सर्विसेज के ग्रुप ए में उपलब्ध हैं। अतिरिक्त योग्यता के साथ सिविल / मैकेनिकल में डिग्री सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।