OSSC Mains Exam 2021 Postponed : ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (Odisha Staff Selection Commission) (OSSC) ने सहायक प्रशिक्षण अधिकारी, सहायक चारा विकास अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक, ऑपरेटर, जूनियर प्रयोगशाला तकनीशियन, दंत तकनीशियन और अन्य सहित विभिन्न मुख्य परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में एक सूचना जारी की है। ऐसे जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन किया है वे सभी ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in/ पर उपलब्ध स्थगन नोटिस की जांच कर सकते हैं।