31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Recruitment 2022 : पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की डेट बढ़ी, जल्दी करें आवेदन

पुलिस विभाग ने राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के तहत स्पोर्ट्स कोटे के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में अब उम्मीदवार 19 मार्च 2022 तक भर्ती के स्पोर्ट्स कोटे के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2022 थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Mar 2022, 3:58 PM IST

Police Recruitment 2022

Police Recruitment 2022

Police Recruitment 2022 : पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 67 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें पुलिस कॉन्स्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर, कॉन्स्टेबल बैंड और पुलिस दूर संचार में कॉन्स्टेबल के लिए आवेदन मांगे गए है। पुलिस विभाग ने राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के तहत स्पोर्ट्स कोटे के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। किसी कारण से आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हो तो आपके लिए एक शानदार मौका है। ताजा अपडेट के अनुसार, अब उम्मीदवार 19 मार्च 2022 तक भर्ती के स्पोर्ट्स कोटे के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की लास्ट डेट 28 फरवरी 2022 थी।

19 मार्च तक कर सकते है आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए 19 मार्च तक राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्पोट्‌र्स कोटे के तहत होने वाली इस भर्ती में दसवीं पास और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्पोट्‌र्स ट्रायल और मेडिकल वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरएसी और एमबीसी बटालियन (बैंड सहित) कॉन्स्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। जिला पुलिस में कॉन्स्टेबल के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। पुलिस दूरसंचार फिजिक्स और मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास होना जरूरी है। कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

यह भी पढ़ें - CISF Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



शारीरिक मापदंड
इस भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। जबकि महिलाओं के लिए यह 152 सेंटीमीटर निर्धारित है।

आवेदन शुल्क
राजस्थान पुलिस में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल / ओबीसी / एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 500 रुपए का भुगतान शुल्क जमा करना होगा। ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपए का भुगतान करना होगा।


यह भी पढ़ें - SIDBI Recruitment 2022 : 100 सहायक प्रबंधक पदों के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा।
— डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन
— स्पोट्‌र्स ट्रायल
— फिजिकल मेजरमेंट (PMT)
— मेडिकल एग्जामिनेशन