
Post Office Recruitment 2022:
India Post Office Recruitment 2022: भारतीय डाक विभाग में 8वीं पास उम्मीरवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका है। इंडिया पोस्ट ने उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग ट्रेड में भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी अधिसूचना जरूर पढ़ ले। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को सलाह दी जाती है आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ ले और निर्धारित तिथि तक या इससे पहले अपना आवेदन कर सकते है।
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 17 अक्टूबर, 2022
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी तकनीकी संस्थान से संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र या संबंधित ट्रेड में एक वर्ष के अनुभव होना चाहिए। इसके साथ 8वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार जो मैकेनिक ट्रेड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास भारी ड्राइविंग वाहनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 वर्ष होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।
कुल पदों की संख्या : 07 पद
एमवी मैकेनिक के लिए : 1 पद
एमवी इलेक्ट्रीशियन के लिए : 2 पद
पेंटर के लिए : 1 पद
वेल्डर के लिए : 1 पद
कारपेंटर के लिए : 2 पद
यह भी पढ़ें- BOB Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 346 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई
आवेदन करने से सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के दिया गया एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज कर 100 रुपये आईपीओ के साथ 'द मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सीटीओ कंपाउंड, तालाकुल्लम, मदुरई-625002' पते पर संबंधित सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट्स के साथ बंद लिफाफे में रखकर भेज दें।
यह भी पढ़ें- Bihar DLRS Application 2022: इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 2500 से अधिक वैकेंसी
Updated on:
8 Oct 2022, 11:26 AM IST
Published on:
8 Oct 2022, 11:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.