PPSC Punjab Judiciary Recruitment 2022: न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने सिविल जज के रिक्त पदों के लिए नौकरी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ppsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2022 है। सह-न्यायिक के पद के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए ई पंजाब सिविल सेवा न्यायिक शाखा परीक्षा 2022 आयोजित करने जा रहा है। पीपीएससी द्वारा जारी पदों पर चयन के बाद वेतन रू27,700-रू44,770 दिया जाएगा।