PSSSB Patwari Recruitment 2023: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 710 PSSSB पटवारी पदों के लिए पंजीकरण फिर से शुरू कर दिया है। उम्मीदवार PSSSB भर्ती 2023 PSSSB पटवारी की आधिकारिक वेबसाइट यानी sssb.punjab.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जो 20 मार्च, 2023 को समाप्त होनी थी, जिसे बढ़ाकर अब PSSSB पटवारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2023 तक कर दी है। है। पंजाब पटवारी भर्ती में एक लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के चरणों से गुजरने के बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा। पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (PSSSB) पटवारी पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा इसके अलावा पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 500 रुपये है, एससी कैटेगरी और एक्स-सर्विसमैन तथा डिपेंडेंट कैटेगरी के लिए शुल्क 250 और 200 रुपये देना होगा।