
Sarkari Naukri: रोजगार की तलाश में बैठे युवाओं के लिए काम की खबर है। रेलवे बोर्ड से लेकर राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन तक कई संस्थानों में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार वक्त रहते अप्लाई कर दें। इन सभी भर्ती के संबंध में योग्यता और लास्ट डेट संबंधित जानकारी नीचे दी गई है।
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट इंजीनियर कंबाइंड कांपटीटिव एग्जामिनेशन 2024 के माध्यम से भर्ती निकाली है। ये भर्ती 1014 पदों पर निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2024 से शुरू होंगे और अंतिम तारीख 12 सितंबर 2024 है। बीई यी बीटेक किए 21 से 40 साल तक के कैंडिडेट फॉर्म भर सकते हैं। आयु सीमा में छूट मिलेगी। शुल्क 600 रुपये है और चयन प्री, मेन्स और इंटरव्यू से होगा। अधिक जानकारी के लिए rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 1376 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें डाइटीशियन, टेक्निशियन आदि पद शामिल हैं। आवेदन 17 अगस्त 2024 से होंगे और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2024 है। परीक्षा के आधार पर कैंडिडेट्स का चयन होगा और चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी मिलेगी। आवेदन करने के लिए indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 4455 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन केवल ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जा सकता है और लास्ट डेट है 21 अगस्त 2024। ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। सेलेक्शन परीक्षा से होगा। इसी के साथ आईबीपीएस ने एसओ के भी 896 पदों पर भर्ती निकाली है। अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है- ibps.in
तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन ने कंबाइंड टेक्निकल सर्विसेज एग्जामिनेशन के माध्यम से 654 असिस्टेंट इंजीनियर पद पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की लास्ट डेट 28 अगस्त है। अधिक जानकारी के लिए tnpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने मोटर वेहिकल ऑफिसर (इंफोर्समेंट) के पद पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए hpsc.gov.in पर जाना होगा। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 अगस्त 2024 है। ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा।
Updated on:
12 Aug 2024 11:08 am
Published on:
11 Aug 2024 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
