30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBI Recruitment 2023: आरबीआई में जॉब पाने का सुनहरा मौका, आज से करें अप्लाई

RBI Recruitment 2023: जारी अधिसूचना के अनुसार RBI ग्रेड B में जनरल (DR), DEPR और DISM के लिए कुल 291 रिक्तियां है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से शुरू हो गयी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स 9 जून 2023 तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 9 May 2023, 2:47 PM IST

,

RBI Grade B recruitment 2023

RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार RBI ग्रेड B में जनरल (DR), DEPR और DISM के लिए कुल 291 रिक्तियां है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से शुरू हो गयी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स 9 जून 2023 तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना है। अधिकारी ग्रेड 'बी' के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय/तकनीकी योग्यता सभी सेमेस्टर/वर्षों में कुल मिलाकर 55 प्रतिशत अंक (SC/ST/PwBD आवेदकों के लिए उत्तीर्ण अंक) होना आवश्यक है। कृपया अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

RBI ग्रेड B 2023 पोस्ट्स डिटेल्स ?

RBI ग्रेड B भर्ती 2023 रिक्ति विवरण: यह भर्ती अभियान 291 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 222 रिक्तियां ग्रेड 'बी' (DR) - सामान्य अधिकारियों के पदों के लिए हैं, 38 रिक्तियां ग्रेड 'में अधिकारियों के पद के लिए हैं। बी' (डीआर) - डीईपीआर, और ग्रेड 'बी' (डीआर) - डीएसआईएम में अधिकारियों के पद के लिए 31 रिक्तियां हैं।

RBI ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए योग्यता ?

अधिकारी ग्रेड 'बी' के पद के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय/समकक्ष तकनीकी या व्यावसायिक योग्यता में स्नातक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी आवेदकों के लिए 50%) या न्यूनतम के साथ स्नातकोत्तर/समकक्ष तकनीकी योग्यता सभी सेमेस्टर/वर्षों में कुल मिलाकर 55% अंक (SC/ST/PwBD आवेदकों के लिए उत्तीर्ण अंक) सभी पदों के लिए योग्यता अलग -अलग है, कृपया विस्तृत अधिसूचना देखें।

ऑनलाइन आवेदन 09 मई से होंगे शुरू ?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार कंडिअट्स 09 मई से 09 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जून 2023 निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- IGNOU: इग्नू में जुलाई 2023 के लिए री-रजिस्ट्रेशन हुए शुरू,15 जून से पहले करें अप्लाई


RBI ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
2. इसके बाद यहां दिए गए रिक्रूटमेंट/करियर लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
4. इसके बाद फॉर्म भरें मांगे गए संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सबमिट करें।
6. अपनी निर्धारित आवेदन फीस भरें और अपने आवेदन को सबमिट करें।
7. आगे भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें- जामिया के करियर कनेक्ट जॉब फेयर में 60 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा