RITES Recruitment 2023: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) लिमिटेड ने इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर रिक्तियों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदार को आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल, 2023 है। इस रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा भर्ती के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्था/बोर्ड/विश्वविद्यालय से B.Sc/B.E/B.Tech होना चाहिए। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) लिमिटेड में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर रिक्तियों के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार के चयन के लिए विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन या साक्षात्कार का आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।