Rites Technical Assistant recruitment 2018, मिनी रत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड ने टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) के 9 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 21 फरवरी 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rites में रिक्त पदों का विवरणः टेक्निकल असिस्टेंट, पद : 09
योग्यता : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी के साथ डिप्लोमा किया हो।
पद के अनुसार योग्यता : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में क्वालिटी इंस्पेक्शन/ टेस्टिंग में दो साल का अनुभव हो। रेलवे प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव हो।
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। कंपनी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाएगी।
लिखित परीक्षा के केंद्र : दिल्ली, गुरूग्राम, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, नागपुर। आवेदन शुल्क : किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
अधिकतम आयु : 01 जनवरी 2018 को 32 वर्ष। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
बेसिक पे : 11,670 रुपये। साथ में अन्य भत्ता भी मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया: -ऑनलाइन आवेदन के लिए राइट्स की वेबसाइट http://www.rites.com लॉगइन करें। -होमपेज पर करियर सेक्शन से वेकेंसी ऑप्शन पर जाएं। - नए वेबपेज पर Recruitment of Technical Assistant (Electrical) on contractual basis लिंक पर क्लिक करें। यहां से विज्ञापन को अच्छी तरह पढ़ें। -ऑनलाइन आवेदन के लिए होमपेज पर वापस जाएं और करियर सेक्शन से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। -नए वेबपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर जाएं। यहां पर ऑनलाइन फॉर्म भर लें। -ऑनलाइन आवेदन जमा करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट होगा। इसे नोट कर लें। -अंत में जमा हुए आवेदन फॉर्म का ए4 आकार के पेपर पर प्रिंटआउट निकालें। प्रिंटआउट पर अपनी फोटोग्राफ चिपकाएं और सिग्नेचर करें। -अंत में प्रिंटआउट को मांगे गए दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी के साथ तय पते पर भेज दें। आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज भेज दें - प्रिंटआउट के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भेजें। - जन्म प्रमाणपत्र के लिए हाईस्कूल का सार्टिफिकेट - प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन के सभी दस्तावेज - क्वालिफिकेशन के लिए प्रत्येक सेमेस्टर की मार्कशीट के साथ दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट की प्रति हो। - पहचान पत्र और वैध पते के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि मान्य होगा।