29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC SI Answer Key: सब इंस्पेक्टर परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा का आंसर की (RPSC SI Answer Key 2021) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है वे सभी वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Oct 2021, 11:55 AM IST

RPSC SI answer key released

RPSC SI answer key released

RPSC SI Answer Key 2021 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा का आंसर की (RPSC SI Answer Key 2021) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है वे सभी वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते है।

14 अक्टूबर तक उठा सके है आपत्ति:—
RPSC SI परीक्षा का आयोजन 13, 14 और 15 सितंबर किया गया था। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की पर शंका या गड़बड़ लगे तो ऑनलाइन एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति फीस के रूप में 100 रुपए देने होंगे। ऑनलाइन आपत्ति लिंक 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा।

Read More:— UGC NET 2021 Exam: फिर स्थगित हुई एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा, जानिए कब आएगा नया शेड्यूल


ऐसे डाउनलोड करें RPSC SI Answer Key 2021
— सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
— अब आप आंसर-की चेक कर लें।
— डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें:— Aadhaar Card Update : आपका आधार असली है या नकली, घर बैठे ऐसे लगाए पता

857 एसआई पदों के लिए है भर्ती
राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के 857 वैकेंसी के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में दिनांक 13 सितंबर से 15 सितंबर 2021 तक दो-दो सत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर किया गया।

चयन प्रक्रिया:—
उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा (ऑनलाइन/ऑफलाइन) में ऑब्जेक्टव प्रश्न होंगे।

RPSC SI Answer Key इन डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड:-

Answer key for SI paper 1 Hindi ( exam date Sept 13)

Answer key for SI paper 1 Hindi ( exam date Sept 14)

Answer key for SI paper 1 Hindi ( exam date Sept 15)

Answer key for SI paper II G.K & G.S ( exam date Sept 13)

Answer key for SI paper II G.K & G.S( exam date Sept 14)

Answer key for SI paper II G.k & G.s ( exam date Sept 15 )

वेतनमान:-
पे मैट्रिक्स लेवल एल-11 , ग्रेड पे - 4200 रुपए