बोर्ड ने कहा है कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का ध्यान रखते हुए परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने एग्जाम सिटी व तारीख की जानकारी परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले संबंधित आरआरबी वेबसाइट पर देख सकेंगे। वहीं, एडमिट कार्ड / ई-कॉल लेटर सीबीटी शुरू होने के 4 दिन पहले से डाउनलोड किए जा सकेंगे।