26502 पदों की भर्ती
भारतीय रेलवे की तरफ यह भर्ती इसी साल मार्च के महीने में (CEN 01/2018 and CEN 02/2018) नोटिफिकेशन के तहत जारी की गई थी। इस भर्ती में कुल 26,502 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिनमें 17,673 पद असिस्टेंट लोको पायलट और 8,829 पद टेक्निशियंस के शामिल है। अभ्यर्थियों के लिए नया फोटोग्राफ अपलोड करने वाला लिंक 11 जुलाई से 20 जुलाई 2018 रात्रि 11:59 तक सक्रिय रहेगा।